सरल काव्यांजलि द्वारा नेताजी सुभाष की जयन्ती आयोजित

उज्जैन। संस्था सरल काव्यांजलि द्वारा महान स्वाधीनता सेनानी नेताजी सुभाषचंद्र बोस की 129वीं जयन्ती मनाई गयी। जानकारी देते हुए संस्था के राजेन्द्र देवधरे ने बताया कि आगर रोड़, चरक अस्पताल के पास स्थित सुभाष प्रतिमा स्थल पर आयोजित इस श्रद्धांजलि कार्यक्रम में सुगनचंद्र जैन, विजय गोपी, मानसिंह शरद और नारायण मंघवाणी ने कविता पाठ किया। वार्ड 41 के पार्षद, झोन अध्यक्ष पुरुषोत्तम मालवीय, संतोष सुपेकर, पत्रकार महेन्द्रसिंह बैस, प्रदीप सरल, डॉ. संजय नागर, हरदयाल सिंह ठाकुर (एडवोकेट), डॉ. महेश कानूनगो, महेंद्रसिंह भदौरिया, महेश जूनवाल, पीयूष पटेल, डॉ. प्रभाकर शर्मा और आर.जे. पटेल ने भी नेताजी सुभाष को अपने शब्दों से स्मरण किया। कार्यक्रम का संचालन संस्था महासचिव सन्तोष सुपेकर ने किया।

Leave a Comment