क्षत्रिय राजपूत समाज का युवक युवती परिचय सम्मेलन 9 फरवरी को होगा

परिचय पुस्तिका प्रकाशित की जाएगी
देश एवं विदेश में रहने वाले समाज जन होंगे शामिल

उज्जैन। अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा एवं राजपूत सोशल ग्रुप के संयुक्त तत्वावधान में राजपूत समाज का युवक युवती परिचय सम्मेलन एवं सम्मान समारोह का आयोजन 9 फरवरी को शर्मा परिसर देवास रोड उज्जैन में आयोजित किया जाएगा। यह जानकारी देते हुए महासभा के वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष किशोर सिंह भदौरिया एवं प्रदेश महामंत्री नरेश सिंह भदौरिया ने बताया कि इच्छुक युवक युवती अपना परिचय भेज सकते हैं जिसे निशुल्क ग्रुप से परिचय पुस्तिका में प्रकाशित किया जाएगा। पुस्तिका का वितरण परिचय सम्मेलन में किया जाएगा। आयोजन स्थल पर नाश्ता एवं भोजन की निशुल्क व्यवस्था रहेगी इसके अलावा कुंडली मिलान पंडित एवं कंप्यूटर की व्यवस्था भी निशुल्क रूप से की जाएगी। महासभा एवं राजपूत सोशल ग्रुप के द्वारा यह पांचवा सम्मेलन है। 9 फरवरी को होने वाले परिचय सम्मेलन को लेकर शीघ्र ही समितियां का गठन किया जाएगा।

    परिचय सम्मेलन में समाज के विशिष्ट जनों एवं सेवा कार्य में सहयोग करने वाले समाज जनों का सम्मान किया जाएगा। आयोजन में शामिल होने की अपील सर्वश्री डॉ राम अवतार सिंह कुशवाह सुरेंद्र सिंह तोमर रतन सिंह भदौरिया राणा प्रताप सिंह तोमर शिवेंद्र सिंह भदौरिया बृजेंद्र सिंह कुशवाह राजवीर सिंह तोमर मनोहर सिंह चौहान और राजेश सिंह भदौरिया बंटी सुंदर सिंह भदौरिया मनोज सिंह भदौरिया राम किशन सिंह भदौरिया छवि नंदन सिंह चौहान सूर्यपाल सिंह कुशवाह कमल सिंह राजावत राकेश सिंह भदोरिया रामनरेश सिंह भदोरिया रघुवीर सिंह बैस मुनेंद्र सिंह कुशवाह जितेंद्र सिंह भदौरिया आशीष सिंह भदौरिया अतेंद्र सिंह तोमर माधव सिंह तोमर पंकज प्रताप सिंह पवार सोनू ठाकुर अमित सिंह भदौरिया अक्षय सिंह भदौरिया धर्मेंद्र सिंह कुशवाह सर्वेश सिंह भदौरिया दिलीप सिंह भदौरिया अजय सिंह भदौरिया आदि ने की है।

Leave a Comment