भारतीय किसान संघ ने दी अनिश्चितकालीन धरने की चेतावनी

अतिवृष्टि से खराब हुई फसलों की बीमा राशि देने की मांग

उज्जैन। भारतीय किसान संघ के द्वारा उपसंचालक कृषि आर पी एस नायक का घेराव करते हुए अतिवृष्टि से खराब फसलों का जल्द ही बीमा राशि दिए जाने की मांग की गई।
किसान संघ के जिला अध्यक्ष बहादुर सिंह आंजना ने बताया कि वर्ष 2021 एवं 22 रबी फसल के दौरान ओलावृष्टि से उज्जैन तहसील के गोंदिया लेकोडा सहित 12 गांव की फसल पूरी तरह से खराब हो गई थी। लेकिन क्षेत्र के किसानों को राहत राशि तो मिल गई परंतु बीमा राशि अभी तक नहीं मिल पाई है। जब किसान संघ द्वारा आंकड़ों की जांच की गई तो उनमें फेरबदल पाया गया। किसान संघ ने वर्ष 2024 में अतिवृत्ति से खराब हुई फसलों की बीमा राशि जल्दी की भी प्रदान करने की मांग की है। किसान संघ ने चेतावनी दी की यदि मांग नहीं मानी गई तो अनिश्चितकालीन धरना आंदोलन किया जाएगा। उपसंचालक कृषि नायक से चर्चा करने के दौरान प्रांत मंत्री भारत सिंह बैस जिला मंत्री ईश्वर सिंह जिला उपाध्यक्ष शिवचरण शर्मा जिला कार्यालय मंत्री सुरेश चौधरी जिला उपाध्यक्ष विक्रम योगी उज्जैन तहसील अध्यक्ष मानसिंह चौधरी घटिया तहसील अध्यक्ष अंतर सिंह आंजना आदि मौजूद रहे।

Leave a Comment