पेंशनर्स ने किया भाजपा अध्यक्ष संजय अग्रवाल का स्वागत एवं सम्मान


उज्जैन / प्रमुख पेंशनर्स ऐसोसिएशन जिला उज्जैन के बैनरतले पेंशनर्स ने नवनियुक्त नगर जिला अध्यक्ष भाजपा संजय अग्रवाल का स्वागत एवं सम्मान किया गया। अशोक दुबे जिला अध्यक्ष ने संगठन की ओर से स्वागत संबोधन दिया।
सर्वप्रथम कार्यक्रम की अध्यक्ष नगर निगम सभापति उज्जैन कलावती यादव का पेंशनर्स शोभा पाठक एवं मोहिनी मालवीय ने स्वागत किया। तत्पश्चात अध्यक्ष संजय अग्रवाल जी का अशोक दुबे जिला अध्यक्ष एवं चंद्रशेखर जोशी जिला सचिव ने मोतीमाला एवं संगठन की सम्मान पट्टिका अंगवस्त्र से स्वागत तथा सम्मान किया।
अपने संबोधन में संजय अग्रवाल ने पेंशनर्स को समाज की धरोहर बताया और कहा कि आप लोगों के आशिर्वाद से ही भारतीय जनता पार्टी सत्ता में है। पेंशनर्स की वाजिब मांगों को शासन स्तर तक पहुंचाएंगे तथा जो भी सहयोग होगा, अवश्य करेंगे तथा पेंशनर्स के द्वारा स्वागत एवं सम्मान करने पर धन्यवाद व्यक्त किया।
कार्यक्रम का संचालन एवं आभार प्रदर्शन शमशेर सिंह तोमर उप प्रांताध्यक्ष ने किया तथा संजय अग्रवाल, कलावती यादव, उमेश सेंगर, मुकेश यादव, राजेन्द्र शर्मा वार्ड अध्यक्ष सहित अन्य भाजपा नेताओं का धन्यवाद ज्ञापित किया।
मीडिया प्रभारी डॉ. स्वामीनाथ पाण्डेय ने बताया कि कार्यक्रम में देवेन्द्र व्यास, राणाप्रताप सिंह तोमर, महेश कांत व्यास, भेरूलाल सोनी, ओमप्रकाश जोशी, शोभा पाठक, मोहिनी मालवीय, सुशीला साठे,मधु सक्सेना, बी.एस. साठे, राजेन्द्र भटनागर, कन्हैयालाल रायकवार, रामप्रसाद यादव, नरेन्द्र कुमार शर्मा, पुष्पलता व्यास, राकेश शर्मा, अरुण अग्रवाल रमेशचंद्र मंदोरिया सहित 30 से अधिक पेंशनर्स उपस्थित रहे।

Leave a Comment