उज्जैन। आने वाले नया वर्ष 2025 में विश्व की शांति, रोजी रोजगार, सबके स्वास्थ्य कामना की मां शिप्रा से प्रार्थना की। वहीं श्री अवंतिका महाकाल युवा तीर्थ पुरोहित समिति रामघाट अध्यक्ष अजय जोशी कुंड वाला गुरु और समस्त सदस्य द्वारा 1 जनवरी बुधवार को शिप्रा की महा आरती की जाएगी। साथ ही दिल्ली के लड्डू के प्रसाद का वितरण किया जाएगा।
अध्यक्ष अजय जोशी ने बताया कि तिल भर बड़ी होने के कारण शिप्रा मैया का विशेष महत्व है। शिप्रा जी के जल से स्नान करने से शरीर की कईं बीमारियां ठीक होती है और यहां पर पितृ दोष का निवारण भी होता है। स्वयं भगवान रामचंद्र जी ने 10 सच्ची के पिंडदान किए थे। गंगा भी स्वयं शिप्रा में आकर मिली थी। वरिष्ठ तीर्थ पुरोहित जगदीश उपाध्याय, संजय जोशी कुंडवाला गुरु, राजेश गुरु मोरवानी, जगदीश गुरु बाल्टी वाले, रितेश त्रिवेदी, अमृत त्रिवेदी, राकेश जोशी कुंडवाला गुरु, राहुल जोशी, मनीष डब्बावाला, योगेश हाडा, अनिल जोशी, कमलेश शास्त्री नाहर वाला गुरु, प्रेम त्रिवेदी, मृणाल जोशी धनुष वाला गुरु, महिला तीर्थ पुरोहित अध्यक्ष सोनल जोशी, लक्ष्मी उपाध्याय, निशा जोशी, पूजा जोशी, शीला जोशी, संगीता पाठक, दिव्या दुबे, रीना उपाध्याय, जागृति जोशी सहित तीर्थ पुरोहित और पुजारी परिवार की ओर से आरती की जाएगी। गंगा को मोक्ष मिला था आरती में सम्मिलित होकर, समस्त श्रध्दालु पुण्य लाभ लें।